पाठ-3 धातु एवं अधातु महत्वपूर्ण प्रश्न class 10

 प्रश्न 1. धातु किसे कहते हैं?

उत्तर:

वे तत्व जो ऊष्मा व विद्युत के अच्छे चालक होते हैं तथा जिनमें चमक, तन्यता और आघातवर्धनीयता पाई जाती है, धातु कहलाते हैं। उदाहरण: लोहा, तांबा, एल्युमिनियम।

प्रश्न 2. अधातु किसे कहते हैं?

उत्तर:

वे तत्व जो ऊष्मा व विद्युत के खराब चालक होते हैं और जिनमें चमक, तन्यता व आघातवर्धनीयता नहीं पाई जाती, अधातु कहलाते हैं। उदाहरण: ऑक्सीजन, सल्फर, कार्बन।

प्रश्न 3. उपधातु किसे कहते हैं?

उत्तर:

वे तत्व जिनमें धातु और अधातु दोनों के गुण पाए जाते हैं, उपधातु कहलाते हैं।

उदाहरण: सिलिकॉन, बोरॉन।

प्रश्न 4. मिश्रधातु किसे कहते हैं?

उत्तर:

दो या दो से अधिक धातुओं अथवा धातु व अधातु के मिश्रण से बनी धातु को मिश्रधातु कहते हैं।

उदाहरण: पीतल, कांसा।

प्रश्न 5. खनिज किसे कहते हैं?

उत्तर:

पृथ्वी से प्राकृतिक रूप से प्राप्त वे पदार्थ जिनमें धातु या उसके यौगिक पाए जाते हैं, खनिज कहलाते हैं।

प्रश्न 6. अयस्क किसे कहते हैं?

उत्तर:

वे खनिज जिनसे धातु को लाभदायक एवं आर्थिक रूप से प्राप्त किया जा सके, अयस्क कहलाते हैं।

प्रश्न 7. गैंग किसे कहते हैं?

उत्तर:

अयस्क के साथ मिली हुई अवांछित अशुद्धियाँ जैसे रेत, मिट्टी आदि, गैंग कहलाती हैं।

प्रश्न 8. धातुकर्म किसे कहते हैं?

उत्तर:

अयस्कों से धातुओं को पृथक कर शुद्ध रूप में प्राप्त करने की प्रक्रिया को धातुकर्म कहते हैं।

प्रश्न 9. निस्तापन किसे कहते हैं?

उत्तर:

अयस्क को वायु की अनुपस्थिति या सीमित वायु में गरम करने की प्रक्रिया को निस्तापन कहते हैं।

प्रश्न 10. भर्जन किसे कहत हैं?

उत्तर:

अयस्क को वायु की उपस्थिति में गरम करने की प्रक्रिया को भर्जन कहते हैं।

प्रश्न 11. प्रगलन किसे कहते हैं?

उत्तर:

अयस्क को उच्च ताप पर गलाकर उसमें से धातु प्राप्त करने की प्रक्रिया को प्रगलन कहते हैं।

प्रश्न 12. धातुमल किसे कहते हैं?

उत्तर:

प्रगलन के समय फ्लक्स और गैंग के संयोग से बना बेकार पदार्थ धातुमल कहलाता है।

प्रश्न 13. संक्षारण किसे कहते हैं?

उत्तर:

धातुओं का वायु, नमी आदि के संपर्क में आकर धीरे-धीरे नष्ट होना संक्षारण कहलाता है।

उदाहरण: लोहे में जंग लगना।

प्रश्न 14. विद्युत रासायनिक श्रेणी के कोई दो उपयोग लिखिए।

उत्तर:

1) धातुओं की क्रियाशीलता ज्ञात करने में

विद्युत रासायनिक श्रेणी की सहायता से यह पता चलता है कि कौन-सी धातु अधिक क्रियाशील है और कौन-सी कम।

2) धातुओं के निष्कर्षण में सहायता

इस श्रेणी के आधार पर यह निर्धारित किया जाता है कि किसी धातु को प्राप्त करने के लिए अपचयन की कौन-सी विधि उपयुक्त होगी। 

प्रश्न 15. कॉपर सल्फाइड से कॉपर धातु किस प्रकार प्राप्त की जा सकती है? रासायनिक समीकरण भी लिखिए।

उत्तर: 

प्रक्रिया: कॉपर सल्फाइड अयस्क को वायु की उपस्थिति में गरम किया जाता है। इससे कुछ भाग कॉपर ऑक्साइड में बदल जाता है। इसके बाद बना हुआ कॉपर ऑक्साइड शेष कॉपर सल्फाइड से अभिक्रिया कर कॉपर धातु में परिवर्तित हो जाता है।

रासायनिक समीकरण:

भर्जन-

2Cu₂S + 3O₂ → 2Cu₂O + 2SO₂

स्व-अपचयन-

2Cu₂O + Cu₂S → 6Cu + SO₂

प्रश्न 16. मरकरी (Mercury) के अयस्क का नाम व सूत्र लिखिए तथा इससे मरकरी प्राप्त करने का रासायनिक समीकरण लिखिए।

उत्तर: मरकरी का अयस्क सिनेबार है। इसका रासायनिक सूत्र HgS है।

मरकरी प्राप्त करने की विधि (भर्जन द्वारा):

सिनेबार अयस्क को वायु की उपस्थिति में गरम किया जाता है, जिससे पहले मरकरी ऑक्साइड बनता है और फिर वह विघटित होकर मरकरी धातु देता है।

रासायनिक समीकरण:

भर्जन-

HgS + O₂ → HgO + SO₂

अपघटन-

2HgO → 2Hg + O₂

प्रश्न 17. फेन प्लावन विधि पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

उत्तर:

फेन प्लावन विधि अयस्क के सांद्रण की एक महत्वपूर्ण विधि है। इस विधि का प्रयोग मुख्यतः सल्फाइड अयस्कों के सांद्रण के लिए किया जाता है। इसमें अयस्क को पानी में पीसकर उसमें पाइन ऑयल मिलाया जाता है तथा नीचे से वायु प्रवाहित की जाती है। इससे झाग (फेन) बनता है। सल्फाइड अयस्क झाग के साथ ऊपर आ जाता है जबकि गैंग नीचे बैठ जाती है। ऊपर एकत्र झाग को अलग कर अयस्क प्राप्त कर लिया जाता है।

प्रश्न 18. धातु और अधातु में अंतर लिखिए।

उत्तर: (तालिका के रूप में)


आधार धातु अधातु
विद्युत और ऊष्मा चालकता अच्छी चालक खराब चालक
चमक चमकीली बिना चमक के
तन्यता (Tensile strength) तार में खिंच सकती है नहीं खिंचती
आघातवर्धनीयता (Malleability) पीटकर पतली चादर बनाई जा सकती है नहीं बनाई जा सकती
सामान्य अवस्था ठोस (सिवाय पारा के) ठोस या गैस
उदाहरण लोहा, तांबा, एल्युमिनियम सल्फर, ऑक्सीजन, कार्बन

Comments

Popular posts from this blog

Important Application Writing Class 10th

Class 10th English Important Topics (Grammar & Literature)

Important Essay Writing Class 10 & 12