पाठ-2 अम्ल, क्षारक एवं लवण महत्वपूर्ण प्रश्न class 10
Q.1. अम्ल किसे कहते हैं? उत्तर: वह पदार्थ जिसका स्वाद खट्टा होता है, जो नीले लिटमस को लाल कर देता है तथा जल में घुलकर हाइड्रोजन आयन (H⁺) प्रदान करता है, अम्ल कहलाता है। उदाहरण: HCl (हाइड्रोक्लोरिक अम्ल), H₂SO₄ (सल्फ्यूरिक अम्ल) Q.2. क्षार किसे कहते हैं? उत्तर: वह पदार्थ जिसका स्वाद कड़वा होता है, छूने में साबुन जैसा चिकना होता है, जो लाल लिटमस को नीला कर देता है तथा जल में घुलकर हाइड्रॉक्साइड आयन (OH⁻) प्रदान करता है, क्षार कहलाता है। उदाहरण: NaOH (सोडियम हाइड्रॉक्साइड), KOH (पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड) Q.3. लवण किसे कहते हैं? उत्तर: अम्ल और क्षार की उदासीनीकरण अभिक्रिया से बने पदार्थ को लवण कहते हैं। उदाहरण: HCl + NaOH → NaCl + H₂O (यहाँ NaCl एक लवण है) Q.4. pH स्केल क्या है? उत्तर: pH स्केल एक मात्रात्मक पैमाना है, जिसके द्वारा किसी विलयन की अम्लीय, क्षारीय या उदासीन प्रकृति ज्ञात की जाती है। इसका मान 0 से 14 के बीच होता है। Q.5. अम्लीय विलयन का pH मान कितना होता है? उत्तर: अम्लीय विलयन का pH मान 7 से कम होता है। Q.6. क्षारीय विलयन का pH मान कितना होता है? उत्तर: क्षारीय विलयन का...